Dheeraj Kumar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए धीरज कुमार, अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Dheeraj Kumar Last Rites

Dheeraj Kumar Last Rites: बीते दिन यानी 15 जुलाई को दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निमोनिया के चलते उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन (Dheeraj Kumar Death) हो गया। ऐसे में आज 79 साल के धीरज कुमार का अंतिम संस्कार हुआ।

ADVERTISEMENTS

Actor Dheeraj Kumar

पंचतत्व में विलीन हुए धीरज कुमार Dheeraj Kumar Last Rites

आज यानी कि 16 जुलाई को धीरज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। इंडस्ट्री में धीरज कुमार के यू चले जाने से शोक की लहर है। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Actor Dheeraj Kumar

तो वहीं कई सेलेब्स उनकी अंतिम यात्रा में शामिल भी हुए। दीपक पराशर, रजा मुराद, सुरेन्द्र पाल, असित मोदी आदि उन्हें अंतिम विदाई देने अंतिम संस्कार पहुंचे।

Actor Dheeraj Kumar

अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे

बता दें कि धीरज कुमार के निधन के बाद उनकी फैमिली ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें लिखा था, “बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है कि पॉपुलर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार कार्डियक अरेस्ट की वजह से छोड़कर चले गए। उनका कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

Actor Dheeraj Kumar

धीरज कुमार की फिल्में

धीरज कुमार करीब पांच दशक से ज्यादा इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। उन्होंने अपनी स्किल और मेहनत से इस फिल्मी दुनिया में नाम कमाया। फिल्मों से लेकर टीवी तक में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो रातों का राजा, रोटी कपड़ा और मकान, स्वामी, क्रांति, फौजी, अंगारे, संग्राम, कर्म युद्ध, बेपनाह और हीरा पन्ना आदि फिल्मों में नजर आए। तो वहीं एक्टिंग के अलावा उन्होंने प्रोडक्शन में भी कमाल किया।

ADVERTISEMENTS