Dharmendra Death News : धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से श्मशान घाट पहुंचा, अमिताभ बच्चन समेत ये दिग्गज भी पहुंचे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

dharmendra-death-news-funeral

Dharmendra Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। IANS के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। एंबुलेंस से ही धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया जा रहा है। जिसके चलते फैंस अपने चहिते एक्टर के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाए। हेमा मालिनी समेत अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी शमशान घाट पहुंचे।

ADVERTISEMENTS

Dharmendra

Dharmendra Death News एंबुलेंस से ही धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया गया

पूरे बॉलीवुड में धर्मेंद्र के निधन से मातम पसर गया है। तमाम सेलेब्स अभिनेता के घर पहुंच रहे हैं। हेमा मालिनी भी सफेद साड़ी में नजर आईं। कहा जा रहा है कि एंबुलेंस से ही धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया जाएगा। जहां पर उनके बड़े बेटे सनी देओल द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अमिताभ-अभिषेक पहुंचे शमशान घाट

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद से बॉलीवुड सितारे शमशान घाट पहुंच रहे हैं। दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शनों के लिए अमिताभ बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन शमशान घाट पहुंचे। आमिर खान समेत कई और सेलेब्स भी दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे

ADVERTISEMENTS