धामी केबिनेट की बैठक खत्म, 4 प्रस्तावों पर लगी मुहर, फैसले पढ़ें
ADVERTISEMENTS

Dhami cabinet decisions : धामी कबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. कबिनेट ने 4 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है.
ADVERTISEMENTS
Dhami cabinet के फैसले पढ़ें
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शासनादेश के बाद प्रदेश में 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पद सृजित किए जा चुके हैं. अब इन पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को अधिकारिक रूप से लागू करने का प्रस्ताव लाया गया है.
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग को दी है. मिशन के तीसरे चरण के क्रियान्वयन के लिए 1 अप्रैल 2026 से पंचायतीराज विभाग को अधिकृत किया जाएगा. साथ ही मिशन के दूसरे चरण (2025-26) के अंतिम वर्ष का कार्य भी अब यही विभाग संभालेगा.
- मानसून सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही है. सत्र के स्थान और तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है.
- एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तीसरी रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने अपने सुझाव और संस्तुतियां मंत्रिमंडल को सौंपी हैं.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


