डीजीपी ने की अपराध की समीक्षा मुंशी पर गिरी गाज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

डीजीपी अशोक कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अपराध समीक्षा बैठक ली। लालकुआं सीओ के मुंशी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर मुंशी को सस्पेंड कर दिया।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है।

ADVERTISEMENTS


कहा कि अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है, इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बैठक में आइजी कुमाऊँ,नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सभी सर्किल के सीओ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS