रानीबाग के जियारानी धाम को अतिक्रमण मुक्त की मांग को लेकर प्रदर्शन
कत्यूरी वंशजों ने अपनी आराध्य जिया रानी के धाम से शनि मंदिर शिफ्ट की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन
गवेल्ज्यू मंदिर से एसडीएम तक निकाली रैली
हरीश रावत, राजेन्द्र कांडपाल एवम प्रेमा मेर ने किया नेतृत्व
हलद्वानी एसकेटी.कॉम
रानी बाग के चित्रशिला धाम में शनि मंदिर को अतिक्रमण बताते हुए पहाड़ी आर्मी ने इस अतिक्रमण को यहां से हटाने की मांग को लेकर आज एक बड़ी रैली निकाली

रैली हल्द्वानी की गवेल्ज्यू मंदिर से लेकर एसडीएम कोर्ट तक पहुंची जहां तहसीलदार के माध्यम से कम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
पहाड़ी आर्मी की संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय और महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर की नेतृत्व में निकाली इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की जिसमें अधिकांश कत्यूरी वंशज शामिल रहे।

हरीश रावत के साथ चंदनसिंह मनराल, और राजेंद्र सिंह मनराल ने कहा कि वह जिया रानी की धाम चित्रेश्वर परिसर से शनि मंदिर को स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं इतिहास और दक्षिण के अनुसार यहां पर शनि का मंदिर नहीं होना चाहिए इसलिए वह शासन से अनुरोध कर रहे हैं कि इस मंदिर को तुरंत यहां से स्थानांतरित कर दूसरी जगह बनाया जाए साथी उन्होंने यह कहा कि चित्रेश्वर धाम की इस मंदिर पर जो अन्य अतिक्रमण हो रहा है उसको भी यहां से हटाया जाना चाहिए। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि 1947 से पूर्व के धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण करना एवम भू परिवर्तन करना कानून संगत नही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


