अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच की मांग तेज, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पद से दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन और CBI जांच की मांग के बीच अब एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मामले में बढ़ते दबाव और जनआक्रोश के चलते अकित बहरखंडी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड के जिला मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे से जुड़ा पत्र भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और CBI जांच की मांग को लेकर उठ रहे सवालों के बाद यह फैसला लिया गया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पहले से ही प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हाल में सामने आए ऑडियो और नए तथ्यों के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में यह इस्तीफा भाजपा और युवा मोर्चा के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

फिलहाल मामले को लेकर लोगों की मांग है कि

  • CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए
  • ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई हो
  • पीड़िता को न्याय दिलाया जाए