देहरादून गोलीकांड: झारखंड के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर को बनाया निशाना !, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

ख़बर शेयर करें

 

Dehradun man shot dead in Silver City Was history sheeter gangster

देहरादून गोलीकांड: देहरादून (Dehradun News) में आज सुबह-सुबह एक बार फिर राजधानी दहल गई। जब राजपुर रोड़ (Rajpur Road) स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स (Silver city) में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। इसी बीच अब खबर आ रही है कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है। विक्रम और इसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

देहरादून गोलीकांड: मृतक हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर!, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। वो काशीपुर का रहने वाला था। काशीपुर में वो स्टोन क्रेशर था। खबरों की माने तो विक्रम प्रॉपर्टी और खनन से जुड़े काम करता था। इसके साथ ही विक्रम के झारखंड के रांची के गैंग से भी तार जुड़े थे। विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है।

रांची के गैंग से जुड़े थे तार

इसपर और इसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमे भी हैं। 2017 में रांची एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ये जमानत में बाहर था। तो वहीं SSP देहरादून अजय सिंह ने बताया की ये एक गैगस्टर था और ये हत्या गैंगवार की वजह से भी हो सकती है।

सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

बताते चलें कि राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।