हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी समेत कई नेता कर्यक्रम में मौजूद,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

 

rajnath singh haldwani

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंच गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उत्तराखंड की पारम्परिक टोपी पहनाई।

video- https://youtu.be/LLEYeMO8OkE?si=2ZWYyqkx1y2Add5y

haldwani news
पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

हल्द्वानी पहुंचे राजनाथ सिंह

बता दें 23 मार्च को धामी सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा हो जाएंगे। जिसके चलते आज हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री धामी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है।

video- https://youtu.be/dgSIA0IW42Y?si=06ypJH5slVZ7esVb

कर्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से देहरादून समेत पूरे कुमाऊं से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कर्यक्रम स्थल के आसपास तैनात किया गया है। नैनीताल जिला प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।