बाइक सवार कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा, एक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बाइक सवार दो कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर मलबा आ गिरा। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई। जबकि दूसरा सुरक्षित बताया जा रहा है। दोनों यात्री मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

-->

बाइक सवार कांवड़ियों के ऊपर मलबा
हादसा टिहरी के नंदगांव पीपलडाली के पास का बताया जा रहा है। दोनों कांवड़िये बाइक पर सवार होकर गंगोत्री से केदारनाथ की ओर जा रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से भरभराकर मलबा आ गिरा। पहाड़ी से मलबा गिरने से युवक खाई में जा गिरा। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक का रेस्क्यू शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक कांवड़िये की मौत हो चुकी थी। दोनों यात्री मेरठ उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। दूसरा यात्री सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक कांवड़िये के शव को कब्जे में ले लिया है।