इस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेता का निधन.. राज्य इकाई के नेताओं में शोक की लहर, निभा रहे थे ऑफिस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सचिव Mohammad Saleem Khan का बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समर्पित और कर्मठ संगठनकर्ता बताया।

Congress Leader Mohammad Saleem Passes Away || Image- kashmir life.net

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के कार्यालय सचिव मोहम्मद सलीम खान का बुधवार को निधन हो गया। (Congress Mohammad Saleem Passes Away) वे पिछले दिनों से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के प्रति थे समर्पित और कर्मठ

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने शोक संदेश में मोहम्मद सलीम खान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें पार्टी का समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता बताया। पार्टी ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की सेवा की।

परिजनों के प्रति जताई संवेदना

कांग्रेस ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। (Congress Mohammad Saleem Passes Away) वहीं, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मोहम्मद सलीम खान के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

ADVERTISEMENTS Ad