जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत, अभी तक पांच लोग गंवा चुके हैं जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



अल्मोड़ा में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में वनाग्नि की घटनाओं में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 300 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर नष्ट चुके हैं। बावजूद इसके सरकारी महकमा मूक बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS


बता दें अल्मोड़ा तहसील के हवालबाग ब्लॉक के खोड़ी पट्टा गांव में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक ग्रामीण की आग की चपेट में आने से मौत हो गईं। बताया जा रहा कि वन क्षेत्र की आग रात्रि में गांव के नजदीक पहुंची गई थी। जिसे बुझाने के दौरान महेंद्र सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। व्यक्ति आग की चपेट में इस कदर आ गया की व्यक्ति के नीचे का पूरा हिस्सा बुरी तरह जल गया और मौके पर ही इसकी मौत हो गई।

पांच लोग गंवा चुके हैं जान
मृतक का अधजला शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। घटना की सुचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले जिले में चार नेपाली मूल के मजदूर स्यूनराकोट की वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS