नदी में डूबने से 1 की मौत
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर।यहां कपकोट में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। SDRF टीम को थाना कपकोट को सूचना दी कि थाना कपकोट क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग के लिए आवश्यकता है।
ADVERTISEMENTS
एसडीआरएफ टीम की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
सर्चिंग के बाद एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गुसाईं राम पुत्र देवराम उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 शिवालय आयोड़ा नगर पंचायत कपकोट के रूप में की गई। एसडीआरएफ टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


