आसमान से आ गिरी मौत!, बिछी कई लाशें…ट्रेन हादसे का खौफनाक मंजर – Train Accident

ख़बर शेयर करें

thailand-train-accident

Thailand Train Accident: आज यानी बुधवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। थाईलैंड में एक पैसेंजर ट्रेन अपनी रफ्तार से चल रही थी। इसी बीच अचानक से उसके ऊपर एक क्रेन गिर जाती है। जिससे ट्रेन के डिब्बे एक के बाद पटरी से उतर जाते हैं। देखते ही देखते ट्रेन में आग गई। इस हादसे में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Thailand

आसमान से आ गिरी मौत!, बिछी कई लाशें Thailand Train Accident

बताते चलें कि जिस क्रेन के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ, वो चीन के समर्थन वाले 5.4 अरब डॉलर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा था। क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के काम में लगी थी। ये प्रोजेक्ट बैंकॉक को लाओस होते हुए कुनमिंग से जोड़ता है।

Thailand

चलती ट्रेन में गिरी क्रेन, लगी आग

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये हादसे नखोन राचासिमा प्रांत में सुबह नौ बचे के करीब हुआ। प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रही क्रेन अचानक चलती ट्रेन पर जा गिरी। ट्रेन में बैठे लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनकी मौत ऊपर से आ जाएगी। ट्रेन पर क्रेन के गिरने पर चीख-पुकार मच गई। कुछ टाइम तक तो लोगों को लगा कि ब्लास्ट हो गया।

22 लोगों की दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई। स्थानीय पुलिस ने 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग मलबे में भी फंसे है। जिनकी तलाश कर निकाला जा रहा है। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें कि ट्रेन में 195 यात्री सवार थे।