क्रूरता की हदें पार : पत्थरों से पीटकर की विशालकाय अजगर की हत्या, फैक्ट्री के पीछे दबाया का शव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुडकी में पत्थरों से पीटकर अजगर की हत्या

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक विशालकाय अजगर की पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्यारों ने अजगर की हत्या करने के बाद एक फैक्ट्री के पीछे गड्ढा खोदकर अजगर के शव को दबा दिया है।

ADVERTISEMENTS

पत्थरों से पीटकर की विशालकाय अजगर की हत्या

बता दें चार दिन पहले पाडली गुर्जर गांव में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने पत्थर से पीट-पीटकर अजगर की हत्या कर दी गई थी। यही नहीं आरोपियों ने अजगर के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने अजगर को दफ़नाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

अजगर की हत्या
अजगर की हत्या

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम घटनास्थल पर पहुंच। जहां से अजगर के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अजगर की लंबाई करीब 15 फीट बताई जा रही है। मामले को लेकर वन विभाग के एसडीओ सुनील बलोनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को भी अरेस्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS