रोते-रोते लड़की ने पुल से लगा दी छलांग, तभी युवक ने हवा में ही यूं बचा ली जान,देखे video
minor burqa girl suicide attempt (Photo From X)
उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के पुराने पटनवा पुल पर एक बुर्का पहने 14 साल की लड़की आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। लड़की पुल के पिलर पर बैठी रो रही थी। जब राहगीरों ने लड़की को देखा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। लड़की पुल से कूदकर सुसाइड करने जा रही थी तभी एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने समझाने की कोशिश की:
सूचना मिलते ही कार्तिक स्नान की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे सीओ सिटी संजय रेड्डी और थाना प्रभारी अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने की कोशिश की कि वह कोई गलत कदम न उठाए। इस बीच नदी किनारे भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसी अप्रिय स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके।
video- https://youtube.com/shorts/vedUpkzYM_E?si=f131c-xH64YwNWSq
युवक ने पुल से पिलर पर कूदकर पकड़ा:
इसी दौरान एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पुल से पिलर पर छलांग लगाई और युवती को पकड़ने की कोशिश की। तभी किशोरी ने भी नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन उसके बुर्के का सिरा युवक के हाथ में आ गया जिससे वह हवा में लटक गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पुलिस और स्थानीय युवकों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और मिलकर किशोरी को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवती को मानसिक परेशानी:
लड़की को जब थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि लड़की तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर श्रीनगर की रहने वाली है। उसके पिता का नाम मुहम्मदद्दीन है। किशोरी की मां सलमा ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती है और कभी-कभी बिना वजह रोने लगती है। उन्होंने कहा कि बेटी को ‘प्रेत बाधा’ का असर बताया गया है और उसका झाड़-फूंक इलाज भी चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन