240 घंटे की रेड, पैसे गिनते-गिनते थक गए अधिकारी! ₹351.8 करोड़ कैश ने मचाया हड़कंप, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

it raid

ओडिशा में इनकम टैक्स विभाग ने एक ऐसी रेड डाली, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी। इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर छापेमारी माना जा रहा है। यह कार्रवाई 10 दिन यानी 240 घंटे तक चली और बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर की गई। इस डिस्टिलरी का कनेक्शन झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

इतना कैश कि गिनती में लगे 40 मशीनें!

इस रेड में इनकम टैक्स विभाग को इतनी नकदी मिली कि गिनती करने वाले भी हैरान रह गए। कुल 351.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई, जो देश में एक ऑपरेशन में बरामद की गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है। शुरुआत में 340 करोड़ रुपये की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 351.8 करोड़ तक पहुंच गया। इस नकदी को गिनने के लिए 40 से ज्यादा नोट गिनने की मशीनें और 50 से अधिक बैंक कर्मचारियों की मदद ली गई।

हाई-टेक तरीके से हुई छापेमारी

यह छापेमारी इतनी बड़ी थी कि अधिकारियों को जमीन के नीचे छिपे सामान का पता लगाने के लिए “स्कैनिंग व्हील” मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। यह मशीन अंडरग्राउंड चीजों को स्कैन करने में माहिर है। जब्त किए गए पैसों की मात्रा इतनी थी कि उसे ले जाने के लिए ट्रकों का सहारा लिया गया। सख्त सुरक्षा के बीच इस नकदी को इनकम टैक्स विभाग के दफ्तर पहुंचाया गया।

अधिकारियों को मिला सम्मान

इस ऐतिहासिक छापेमारी का नेतृत्व करने वाले आयकर विभाग के प्रधान निदेशक एसके झा और अतिरिक्त निदेशक गुरप्रीत सिंह को केंद्र सरकार ने खूब सराहा। 21 अगस्त 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भुवनेश्वर में आयकर विभाग की 165वीं वर्षगांठ के मौके पर एक समारोह में पूरी टीम को CBDT उत्कृष्टता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया।

खुफिया जानकारी ने दिलाई कामयाबी

यह पूरी कार्रवाई भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2010 बैच के अधिकारी गुरप्रीत सिंह की खुफिया जानकारी पर आधारित थी। उनकी सूझबूझ से ओडिशा में डिस्टिलरी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। इस दौरान भारी मात्रा में कैश के अलावा कई अहम दस्तावेज और सबूत भी बरामद किए गए। अब इनकम टैक्स विभाग का फोकस बाकी टैक्स वसूली पर है। विभाग ने अपने अधिकारियों को 5,000 ऐसे मामलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है, जिनमें लगभग 43 लाख करोड़ रुपये की वसूली अभी बाकी है।

ADVERTISEMENTS