Corona की वापसी?, उत्तराखंड में अलर्ट, सभी अस्पतालों को निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
New variant of Corona is dangerous, increasing cases, number of patients will increase by September

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोविड (Corona) मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. राज्य के सभी अस्पतालों को संक्रमितों की जांच बढ़ाने और सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENTS

Corona को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल किसी भी संदिग्ध मामले को नजरअंदाज न करें और कोविड की टेस्टिंग में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए. साथ ही, जिला स्तर पर सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय करने को कहा गया है, ताकि समय रहते संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके.

क्या फिर लौटेगा मास्क और दूरी का दौर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर सावधानी बरती गई तो इस बार हालात गंभीर नहीं होंगे. लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसलिए आमजनता से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही कोरोना से बचने के लिए लोगों से भीड़भाड़ से जाने से बचने, मास्क पहनने और हाथों की साफ-सफाई रखने की अपील की है.

ADVERTISEMENTS