बजट सत्र के पहले ही दिन शुरू हुआ हंगामा ,इन मुद्दों को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन हंगामा शुरू हो गया है। सदन के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेसी परीक्षाओं में धांधली और महंगाई को लेकर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने नारेबाजी शुरू कर दी है।


बजट सत्र के पहले ही दिन शुरू हुआ हंगामा
प्रदेश का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही शुरू हो गया है। सत्र के लिए सत्ता और विपक्ष के विधायक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पहुंच गए हैं।बजट के आगाज के साथ ही कांग्रेसियों का प्रर्दशन शुरू हो गया है। कांग्रेसी सदन के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं। विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS


परीक्षाओं में धांधली और महंगाई को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी
कांग्रेसी परीक्षाओं में धांधली और महंगाई को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। सरकार पर विपक्ष हमलावर है। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने उनकी सरकार को विपक्ष के हमले से बचाने की चुनौती है।


उन्हें रोजगार, भर्ती घोटाला और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर न सिर्फ विपक्ष के प्रश्नों के उत्तर देने हैं। बल्कि विपक्षी हमलों का नाकाम करने का दबाव भी उन पर रहेगा। भराड़ीसैंण में सत्र के दौरान सदन में सीएम नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष अपनी-अपनी परीक्षाओं से गुजरेंगे।

ADVERTISEMENTS