हल्द्वानी से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें
ललित जोशी हल्द्वानी नामांकन

निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम से कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के तमाम आला नेता भी मौजूद रहे।

-->

मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया नामांकन

हल्द्वानी से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज नामांकन किया। इस दौरान ललित जोशी के साथ कांग्रेस के सभी नेता और पदाधिकारी नजर आए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। स्वराज आश्रम से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ललित जोशी।

haldwani nagar nigam
ललित जोशी ने किया नामांकन

गजराज बिष्ट के साथ महाविद्यालय की जीत को फिर दोहराएंगे

ललित जोशी के नामांकन के दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई आला नेता मौजूद रहे। इस दौरान मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वो भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे। पार्टी नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।

haldwani nagar nigam

भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। लेकिन इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।