ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता के छोटे भाई की मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

India Railway established first time rail Raksha dal for stop the train accident

काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के छोटे भाई की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ADVERTISEMENTS

ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता के छोटे भाई की मौत

मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा (72) पुत्र रघुनाथ राय शर्मा निवासी रामनगर रोड इंदिरा कॉलोनी कटोराताल के रूप में हुई है. बता दें राजकुमार कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई हैं. घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. बताया जा रहा है मृतक राजकुमार का शव बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुआ है.

फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राजकुमार शुक्रवार सुबह बल्ली ढाबा के पास स्थित अपने खेत में गए थे. उनके खेत रेलवे लाइन के दोनों तरफ हैं. बताया जा रहा है राजकुमार मोबाइल पर बात करते हुए एक खेत से दूसरे खेत की ओर रेलवे लाइन क्रॉस करके जा रहे थे. इस दौरान सुबह नौ बजे लालकुंआ से काशीपुर आने वाले ट्रेन की चपेट में आने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई

ADVERTISEMENTS