कांग्रेस ने अभी से खेला 2028 का मास्टरस्ट्रोक! क्या दतिया में इस दिग्गज नेता का टिकट लगभग तय?

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
congress signals big 2028 bet on awadhesh nayak
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, परिवार संग…

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने 2028 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक चर्चाओं को नई हवा दे दी है।

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने 2028 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक चर्चाओं को नई हवा दे दी है। संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस ने अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि भविष्य की चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।दरअसल, अवधेश नायक 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। टिकट की मजबूत दावेदारी के बावजूद उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। दतिया उपचुनाव में भी उनके नाम की चर्चा रही, लेकिन पार्टी ने दूसरे चेहरे पर भरोसा जताया। इसके बावजूद अवधेश नायक ने नाराजगी भुलाकर पूरी ताकत से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया और संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

दतिया में कांग्रेस की जीत के तुरंत बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश महासचिव बनाकर उनके कद को और बढ़ा दिया। यह फैसला ऐसे समय आया है जब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

सबसे अहम बात यह रही कि उपचुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने कई सभाओं में सार्वजनिक मंच से अवधेश नायक का नाम लेकर उनका उल्लेख किया। मंच पर उन्हें सम्मान देने का अंदाज और अब संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी इस बात के संकेत माने जा रहे हैं कि कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव में दतिया से उन्हें अपना प्रमुख चेहरा बना सकती है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक 2028 के टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दतिया क्षेत्र में अवधेश नायक का मजबूत जनसंपर्क और स्थानीय संगठन पर उनकी पकड़ लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। यही वजह रही कि उपचुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें साथ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए थे।

अब प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों की नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर टिक गई है। माना जा रहा है कि यदि अवधेश नायक संगठन और क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहे, तो दतिया से कांग्रेस का टिकट पाने की उनकी दावेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad