देहरादून IT Park और सिडकुल में 4000 करोड़ की जमीन आवंटन में घोटाले के आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Abhinav thapar

देहरादून में सिडकुल और आईटी पार्क क्षेत्र में सरकारी भूमि आवंटन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने दावा किया है कि लगभग 98.5 एकड़ सरकारी भूमि के आवंटन में भारी अनियमितताएं हुई हैं। आरोप है कि इस भूमि का वास्तविक बाजार मूल्य करीब 4000 करोड़ रुपये तक है, लेकिन आवंटन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कराई गई है।

ADVERTISEMENTS

IT Park और सिडकुल में 4000 करोड़ की जमीन आवंटन में घोटाले के आरोप

अभिनव थापर के अनुसार, जिस जमीन को औद्योगिक विकास और आईटी सेक्टर को मजबूत करने के नाम पर आवंटित किया गया था, वह कथित रूप से मनमाने तरीके से निजी हितों को फायदा पहुंचाने के लिए बांटी गई। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन में पारदर्शिता, मूल्यांकन और नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

थापर ने की सरकार से जाँच की मांग

थापर ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, थापर का कहना है कि यदि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, तो और भी कई बड़े नाम और अधिकारी इसमें शामिल पाए जा सकते हैं। जल्द ही इस मामले में न्यायालय और एंटी-करप्शन एजेंसियों से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है

ADVERTISEMENTS