कांग्रेस का उपचुनाव पर मजबूत प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव के लिए चंपावत में रोड-शो कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी चंपावत उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। हालांकि, अभी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

-->


इस मामले को लेकर कांग्रेस संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा है कि हम चंपावत उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी को लेकर बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी का चयन हो जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए चंपावत में आम जनता के बीच अपने विजन और मिशन को रखेंगे।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से 6 महीने पहले पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपी थी। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की जनता पर एक उपचुनाव थोप दिया गया।