अडानी मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, SBI और LIC दफ्तर के सामने प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने गौतम अडानी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस ने LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस ने अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून में प्रदर्शन हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अडानी के बहाने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

Ad
Ad


कांग्रेस ने किया हल्ला बोल, LIC और SBI दफ्तरों के सामने किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में देहरादून में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। संसद से सड़क तक कांग्रेस ने अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने LIC दफ्तरों और SBI की शाखाओं के सामने विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई बैंक मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।


अडानी समूह के बहाने मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस
आपको बतो दें कि बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने कहा था कि किस तरह आम जनता की निवेश की गई धनराशि को अडानी समूह को सौंप दिया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस आज LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है।


इसके साथ ही महारा ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह की हालत खराब है। लगातार शेयर गिरते जा रहे हैं। आम जनता की चिंताए बढ़ गई है कि कहीं उनकी खून पसीने की कमाई डूब तो नहीं जाएगी। इसके साथ ही महारा ने कहा है कि सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है। इस मामले को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।


अडानी समूह की बड़ी मुश्किलें
अडानी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गौतम अडानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अडानी समूह पर धोखाधड़ी वाले लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित पर कई आरोप लग रहे हैं। हालांकि अडानी समूह ने अपने पर लगे इन सभी आरोंपो को खारिज किया है। लेकिन कांग्रेस इस मामले में अडानी समूह की आड़ में मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। इसको कांग्रेस ने आज संसद से लेकर सड़क तक हल्ला बोल कर दिया है।