फर्जी आदेश से फैली भ्रम की स्थिति, नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का वायरल पत्र निकला FAKE

ख़बर शेयर करें


सोशल मीडिया पर नैनीताल जनपद में 21 जुलाई 2026 को भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। यह आदेश फर्जी है और इसे आधिकारिक आदेश नहीं माना जाए।

वायरल पत्र में भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट का हवाला देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है। लेकिन यह दस्तावेज वास्तविक नहीं है।

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी आदेश या सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि संबंधित जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य करें। अफवाहों और भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें।

हम आपको बता दे कि प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक समाचारों या फिर ऐसी जानकारी के ऊपर भरोसा ना किया जाए। वहीं प्रशासन के द्वारा इस वायरल आदेश का खंडन किया गया है और उनके द्वारा कहा गया है कि कल किसी प्रकार से कोई भी अवकाश जारी नहीं किया गया है स्कूल आम तरह से ही खोले जाएंगे

सूचना-कल दिनांक 21 जुलाई 2026 को जनपद में सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।कल किसी भी प्रकार का कोई अवकाश से संबंधित कोई पत्र प्रशासन की ओर से जारी नहीं हुआ है।अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी