भाजपा मंडल अध्यक्ष,महामंत्री क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ झोपड़ी तोड़ने, महिलाओं के साथ मारपीट की तहरीर

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

वार्ड 41 में रात के अंधेरे में जेसीबी से झोपड़ी तोड़ने, विधुत व्यवस्था बाधित करने एवम महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में पीड़िता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, स्थानीय पार्षद समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मुखानी कोतवाली में दी गई है।

पीड़िता मोहनवती पत्नी चंद्रपाल की ओर से तहरीर देते हुए उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

मोहनवती की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, दीपक सनवाल, पार्षद चंद्र प्रकाश, भास्कर पांडेय, चेतन पाण्डेय आनंद दुर्गापाल समेत 30 -40 लोग उनके घर आकर जेसीबी से उनकी झोपड़ी तोड़ गए। तब घर में सिर्फ महिलाएं थी। बीच बचाव को आने पर मेरे तथा बेटी के साथ छीना झपटी की। बेटे के पहुंचने पर उसे यहाँ से भागने एवम जान से मारने की धमकी दी।

इधर कांग्रेस भी इस झगड़े में कूद गई है। ब्लॉक अध्यक्ष किरण महरा ने इसे दलित उत्पीड़न एवम कानून अपने हाथ में लेने के साथ दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर गुंडागर्दी फैलाने का आरोप लगाया।