कॉमेडियन Kapil Sharma को मिला Pakistan से धमकी भरा ई-मेल, इन सेलेब्स का नाम भी शामिल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
remo dsouza kapil sharma rajpal yadav receive death threat email from pakistan

काफी समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें सामने आई हैं। सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) के बाद अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है।

ADVERTISEMENTS

इस मेल में कपिल को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी (Kapil Sharma Death Threat) दी गई है। खबरों के अनुसार, कपिल के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav), कॉमेडियन सुगंधा शर्मा और डांस कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा को भी ऐसे ही धमकी भरे मेल मिले हैं।

ई-मेल में क्या लिखा था?

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा को मिले धमकी भरे मेल में लिखा गया है, “हम आपके सभी कार्यों पर नजर रख रहे हैं। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है। अगर आपने हमारी मांग पूरी नहीं की, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। आपको अगले 8 घंटे में जवाब देना होगा, वरना जरूरी कार्रवाई की जाएगी।”

शिकायत दर्ज

इस मामले में कपिल शर्मा और अन्य सेलेब्स की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने भी मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसी तरह सुगंधा शर्मा और रेमो डीसूजा ने भी पुलिस से मदद मांगी है।

पाकिस्तान से आया ई-मेल

मशहूर हस्तियों की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल पाकिस्तान से भेजा गया है। मेल भेजने वाले का ईमेल एड्रेस [email protected] बताया जा रहा है। धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले शख्स का नाम विष्णु बताया जा रहा है। धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी गई है

ADVERTISEMENTS