राजनीतिक अस्तित्व बनाने के लिए कर रहे आपत्तिजनक बयानबाजी…’, CM ने भाजपा नेता पर किया पलटवार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

News Article Hero Image
CM सुक्खू बोले- राजनीतिक अस्तित्व बनाने के लिए आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे अनुराग।

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भाजपा इस समय आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है। भाजपा पांच अलग-अलग धड़ों में बंटी है। इसी संघर्ष के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर अपने गुट के राजनीतिक अस्तित्व को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

एक्स पर की पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

तथ्य यह है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की है। केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहने के बावजूद उन्हें कानून का ज्ञान नहीं है। सेस से संबंधित विधेयक अभी कानून नहीं बना है।

इसके बावजूद जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। वास्तविकता यह भी है कि हरियाणा सहित कई भाजपा शासित राज्यों में ईंधन की कीमतें आज भी हिमाचल प्रदेश से अधिक हैं।

ADVERTISEMENTS