सीएम धामी का पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम, जल्द हो खुलासा वरना कार्रवाई तय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जहां एक ओर सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया है वहीं अब विपक्ष ने भी सरकार को आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है। इसके बाद अब सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। खुद सीएम ने राज्य के डीजीपी को घटनाओं के जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद डीजीपी ने मातहतों को तीन दिनों में घटनाओं का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी को जिले की कानून व्यवस्था को लेकर खासी शिकायतें मिली हैं। इसके बाद नाराज सीएम ने एसएसपी से इस बाबत सख्ती से बातचीत भी की है। इसके बाद देहरादून लौटते ही सीएम ने राज्य के डीजीपी को कानून व्यवस्था के मसले पर सख्त हिदायत दे दी है। सीएम ने कहा है कि जल्द घटनाओं का खुलासा हो वरना एक्शन लिया जाएगा।


सीएम की नाराजगी देख अब डीजीपी ने अपने मातहतों को घटनाओं का खुलासा करने के लिए तीन दिनों का समय दिया है। अगर तीन दिनों में घटनाओं का खुलासा नहीं होता है तो संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा। इसके साथ ही जिलों के एसएसपी भी अपनी ड्यूटी में नाकाम माने जाएंगे।


आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में 12 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद राजधानी के बाहरी इलाके में दिनदहाड़े डकैती हो गई। इसके बाद हरिद्वार में मनबढ़ बदमाशों ने सरेराह दो जवानों को गोली मार दी।

ADVERTISEMENTS