जम्मू-कश्मीर जाएंगे सीएम धामी, विधानसभा चुनावों के लिए करेंगे प्रचार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें
सीएम धामी CM DHAMI

जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम धामी स्टार प्रचारक की भमिका निभाएंगे। जिसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर जाएंगे। भाजपा संगठन ने उनसे तीन दिन का समय मांगा है।

-->

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे सीएम धामी

सीएम धामी के नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता सहित अन्य बड़े फैसलों को लेकर पूरे देशभर में चर्चा हो रही है। अब सीएम धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा संगठन ने उनसे पांच सितंबर से लेकर 29 सितंबर के बीच तीन दिन का समय मांगा है।

अपने फैसलों से सीएम ने बनाई अलग पहचान

छोटे से राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। सीएम धामी ने बहुत बड़े और अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं। सीएम धामी के इन्हीं फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में भी भुनाना चाहता है। नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अलग छवि बना ली है।

Cm dhami