बाहरी व्यक्ति को काम देने पर CM नाराज, जिला पंचायत राज अधिकारी का आदेश किया निरस्त,फिर………

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

cm dhami angry

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए टिहरी गढ़वाल के जिला पंचायत राज अधिकारी के एक पत्र का संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

CM angry over giving job to outsider
CM ने किया जिला पंचायत राज अधिकारी का आदेश निरस्त

सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को दी जाए प्राथमिकता: CM

दरअसल, वायरल पत्र में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों के मकानों पर मकान नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को दिए जाने की बात कही गई थी। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में 10 करोड़ रुपये तक के सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बाहरी व्यक्ति को काम देने पर CM नाराज, जिला पंचायत राज अधिकारी का आदेश किया निरस्त
कारण बताओ नोटिस किया जारी

ग्रामीण विकास के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार: CM

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योजनाएं और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू हों। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। सीएम ने दोहराया कि राज्य में चल रहे सभी विकास कार्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और उनके हितों को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे

ADVERTISEMENTS