नगर निगम जल्द बकाया दार करदाताओं पर जारी करेगा नोटिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नगर निगम में इस वित्त्तीय वर्ष का समय डेढ़ महीने से कम रह गया है। अब तक नगर निगम के पास सिर्फ 25 करोड़ का हाउस टैक्स जमा हुआ है। ऐसे में नगर निगम अब बकायादार करदाताओं को मांगपत्र जारी करने में लगा है। वहीं नगर निगम द्वारा दिए जाने वाली टैक्स की छूट 28 फरवरी तक था जिसे अब निगम नहीं देने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS


इस बार यह छूट 28 फरवरी से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए नगर निगम लगातार अपील कर रहा है की छूट रहते हुए सभी बकायेदार टैक्स करदाता समय से टैक्स जमा करें। ताकि 28 फरवरी के बाद करदाता को 20 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी। जो करदाता टैक्स जमा नहीं कराएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला ने बताया कि अब तक हाउस टैक्स इस वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ की धनराशि जमा हो चुकी है। नगर निगम द्वारा भवन कर में दी जाती है, उसकी अन्तिम तारीख 28 फरवरी है और करदाताओं को इस बार 28 फरवरी तक का ही लाभ मिल पायेगा।


इसके बाद नगर निगम द्वारा इस छूट को आगे नही बढ़ाएगा।इसलिए सभी नगरवासियों से अपील है कि किसी की भी कर की देन दारी बाकी है तो समय पर टैक्स जमा करा सकते है। क्योंकि उसके बाद छूट भी नहीं मिलेगी और कार्रवाई के तहत मांग पत्र भी जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS