चीनी की चाय पड़ी भारी, महिला की किडनी से निकले 300 से ज्यादा पत्थर

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

किडनी में स्टोन यानी पत्थर का होना आम बात हो गई है। दुनिया में ऐसे बहुत लोग है, जो किडनी स्टोन की समस्या से परेशान है। जब कभी पथरी की समस्या होती है तो इसमें कई सारे लक्षण दिखाई देते हैं, जिसमे यूरिन के रंग में बदलाव, यूरिन पास करते समय दर्द होना या पीठ और पसलियों में दर्द होना शामिल है। वैसे आमतौर पर किडनी में 2-4 छोटे-छोटे पत्थर ही होते हैं। लेकिन आजकल एक ऐसी महिला की चर्चा है, जिसकी किडनी से इतने पत्थर निकले हैं कि डॉक्टर भी हैरान है।

ये मामला ताइवान का है। यहां एक 20 साल की महिला की दाहिनी किडनी से कम से कम 300 छोटे पत्थर निकले हैं। डॉक्टरों ने ये पत्थर सर्जरी के जरिए निकाले हैं। महिला का नाम जिओ यू है। जानकारी के अनुसार महिला के पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द हुआ जिसके बाद उसे ताइवान के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे बुखार की समस्या थी और साथ ही ब्लड जांच में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या भी असामान्य रुप से अधिक पाई गई थी।

डॉक्टरों ने किडनी से निकाले 300 पत्थर
डॉक्टरों ने जब महिला का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि महिला के दाहिनी किडनी तरल पदार्थ से भरी हुई थी। पहले महिला को एंटीबायोटिक्स दी गई फिर उसकी किडनी से तरल पदार्थों को निकालना शुरु किया। इसके बाद अंत में सर्जरी के जरिए महिला की किडनी में मौजूद पत्थरों को निकाला गया। डॉक्टरों ने 5 मिमी. से लेकर 2 सेमी तक के 300 पत्थर निकाले।

चीनी युक्त चाय का सेवन ज्यादा करती थी महिला
डॉक्टरों के मुताबिक ये महिला पानी कम पीती थी और चीनी युक्त चाय का सेवन ज्यादा करती थी, जिससे उसे क्रोनिक डिहाइड्रेशन हो गया। इस स्थिति में यूरिन गाढ़ा हो जाता है और इसमें मौजूद खनिज क्रिस्टलीकृत होकर पथरी बन जाते हैं। इसलिअए डॉक्टरों ने लोगों से खूब सारा पानी पीने की अपील की है ताकि पथरी की कोई समस्या पैदा न हों।