बागेश्वर के स्कूल में बच्चों को ‘रहस्यमयी बीमारी’, बच्चियां लगीं चीखने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


बागेश्वर में एक सरकारी स्कूल में बच्चियों के रहस्यमयी रूप से चीखने चिल्लाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सरकारी स्कूल की बच्चियां सुबह स्कूल के समय अचानक चीखने और चिल्लाने लगीं।

ADVERTISEMENTS

बच्चियों स्कूल के अलग अलग हिस्से में जाकर जमीन पर बैठ गईं और चीखने लगीं। इसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों को शांत कराने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन बच्चियों पर काफी देर तक कोई असर नहीं हुआ।


खबरें हैं कि बच्चियों पर टोने टोटके करके भी शांत कराने की कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काफी देर तक बच्चियां यूं ही पड़ी रहीं उसके बाद वो खुद ही शांत हो गईं।


अब बच्चियों ने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है। डाक्टरों की एक टीम भी स्कूल में विजिट कर रही है।

ADVERTISEMENTS