दो वरिष्ठ IAS अधिकारी पर गिरी गाज, चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया सस्पेंशन ऑर्डर

ख़बर शेयर करें

हरियाणा के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी पर गिरी गाज, चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया सस्पेंशन ऑर्डर

IAS Officer Suspended: हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह और प्रदीप कुमार को सस्पेंड किया है। सस्पेंशन ऑर्डर मुख्य सचिव के द्वारा जारी की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों पर घोटाले के आरोप लगे थे। कथित 590 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले मामले ये कार्रवाई की गई है। 

निलंबित अधिकारियों में राम कुमार सिंह जो राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पक कार्यरत थे। इसी तरह प्रदीप कुमार, जो राज्य परिवहन विभाग में निदेशक और परिवहन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। 

दोनों अधिकारियों का चंडीगढ़ में रहेगा कार्यालय 

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के घोटले में उनकी भूमिका को लेकर की गई है। सरकारा द्वारा की गई ये कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिव कार्यालय रहेगा और उन्हें ऑल इंडिया सर्विसेज नियम 1969 के तहत निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।