मुख्यमंत्री धामी ने आरटीओ ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, इस अधिकारी पर गिरी गाज

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून आरटीओ ऑफिस का किया औचक निरीक्षण ,लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ठीक दस बजे आरटीओ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,आरटीओ दिनेश पठोई को मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड ,10 बजे भी कई कर्मचारी नहीं पहुंचे थे कार्यालय, सभी से जवाब तलब करने की तैयारी
आरटीओ कार्यलय देहरादून को लेकर लगातार मिलती रहती है शिकायतें ,जिसके बाद आज खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया औचक निरीक्षण।

Ad
Ad

गौरतलब है कि धामी सरकार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारी समय से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एस एस संधू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच आरटीओ से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 10:00 बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

धामी के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 80 फ़ीसदी कर्मचारी नदारद दिखे जिसके बाद मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से आरटीओ दिनेश पटोई को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। यही नहीं कार्यालय से नदारद सभी कर्मचारियों के वेतन को भी रोकने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस कार्यवाही के बाद उम्मीद की अन्य सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर आएंगे।