Chhath Puja 2024: खत्म हुई कंफ्यूजन! इस दिन से शुरू होगी छठ पूजा, जानें नहाय-खाय और खरना की सही डेट और मुहूर्त

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। दशहरा और करवा चौथ के बाद अब दिवाली और छठ पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस साल लोगों को त्यौहारों की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। दीपावली के बाद छठ पूजा (Chhath Puja 2024) की डेट को लेकर भी असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि छठ पूजा का महापर्व कब (Chhath Puja 2024 Date-Time) मनाया जाएगा? आपकी इस कंफ्यूजन को हम दूर कर देते है। चलिए जानते है कि कब है छठ और पूजा का शुभ मुहूर्त।


कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक छठ पूजा का महापर्व मनाया जाता है। इसमें सूर्य देव की पूजा होती है। इस त्यौहार की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। जो की कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। जिसके बाद अगले दिन खरना मनाते है। जिसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। तो वहीं सप्तमी तिथि को अर्घ्य उगते हुए सूर्य देव को दिया जाता है। इसी के साथ छठ का समापन होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं खरना के बाद तीन दिन तक निर्जला व्रत रखती हैं।

छठ पूजा 2024 का शुभ मुहूर्त (Chhath Puja 2024 Date-Time)
इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पष्ठी तिथि दो दिन पड़ रही है। ये तिथि 07 नवंबर को रात्री 12:41 को शुरू होकर अगले दिन 08 नवंबर को रदेर रात 12:34 को खत्म हो रही है। ऐसे में संध्याकाल का अर्घ्य सात नवंबर को दिया जा सकता है। तो वहीं आठ नंवबर को सुबह का अर्घ्य दिया जा सकता है।

कब है नहाय-खाय 2024 और समय? (nahaye khaye kab hai)
नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएं गंगा में स्नान कर सूर्य देव की पूजा करती हैं। जिसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। पंचांग की माने तो नहाय खाय इस साल पांच नवंबर को मनाया जाएगा।

कब है खरना 2024? (kharna kab hai)
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना होता है। इस दिन पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। संध्याकाल के दौरान स्नान कर छठी मैया की नियम अनुसार पूजा अर्चना की जाती है। पूजा होने के बाद महिलाएं प्रसाद लेती है। जिसके बाद निर्जला व्रत शुरू किया जाता है। इस साल छह नवंबर को खरना मनाया जाएगा।

छठ 2024 अर्घ्य देने का शुभ समय
सात नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ रही है। जिसके चलते इस दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। तो वहीं आठ नवंबर को सप्तमी तिथि पड़ रही है. जिसके चलते आठ तारीख को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ये समय शुभ माना जा रहा है।