यहां उड़ान भरना हुआ सस्ता,किराया कम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हेली सेवा का किराया कम किया गया है वो भी दो जगहों के लिए। जी हां बता दें कि चमोली के गौचर और उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ उड़ान भरने के लिए हेली सेवाओं का किराया कम हो गया है वो भी 1000 रुपये। आपको बता दें कि अब सहस्रधारा हेलीपैड से गौचर का किराया 3500 रुपये और सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़ का किराया 2500 रुपये कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS


बता दें कि उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए हेली सेवा का संचालन कर रहा है। सहस्रधारा से गौचर के लिए हेली सेवा सुबह 8:15 बजे और दोपहर 2 बजे उड़ान भरती है। वहीं, गौचर से यह सेवा सुबह 9:15 और दोपहर 2.50 बजे सहस्रधारा के लिए आती है। इसी प्रकार सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़ के लिए ये सेवा सुबह 9:30 और शाम 3:30 बजे उड़ान भरती है। वहीं चिन्यालीसौड़ से सुबह 10.05 और शाम 4.05 बजे यह हेली सेवा सहस्रधारा के लिए रवाना होती है। पहले गौचर के लिए किराया 4500 रुपये और चिन्यालीसौड़ के लिए किराया 3500 रुपये थे। इनमें अब हेरिटेज एविएशन ने एक हजार रुपये की कमी की है।


हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने बताया कि गौचर और चिल्यालीसौड़ उड़ान भरने के लिए स्थानीय निवासियों और पर्यटक सस्ती हेली सेवा मिलेगी। किराया कम कर दिया गया है जिसका लाभ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को होगा।

ADVERTISEMENTS