Char Dham Yatra VIP Darshan : सरकार ने बढ़ाई VIP दर्शन पर रोक की तारीख, भीड़ के चलते लिया फैसला
ADVERTISEMENTS
दो दिन नहीं होंगे चारधाम यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर रोक की तारीख को बढ़ा कर 31 मई कर दिया है। चारों धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए शासन ने ये फैसला लिया है। ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से चारों धामों में दर्शन कर सकें।
ADVERTISEMENTS
सरकार ने बढ़ाई VIP दर्शन पर रोक की तारीख
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारों धामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है। उसके अनुसार हो तीर्थयात्रियों को भेजा जाए। जिसके बाद सीएस राधा रतूड़ी ने वीआईपी दर्शन पर रोक की तारीख को बढ़ा दिया है। इसे लेकर देर शाम आदेश भी जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


