चैंपियन को नहीं मिली कोर्ट से राहत, CJM ने खारिज की धारा 109 हटाने की अर्जी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Champion and Umesh Kumar controversy

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग मामले में प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से आज भी रहत नहीं मिली है. सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ धारा 109 हटाने की अर्जी को खारिज कर दिया है.

ADVERTISEMENTS

CJM ने खारिज की धारा 109 हटाने की अर्जी

बता दें गुरुवार को प्रणव सिंह चैंपियन की पेशी ऑनलाइन कराई गई. अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार नहीं किया. इसके चलते फिलहाल चैंपियन को जेल में ही रहना पड़ेगा. चैंपियन की अर्जी खारिज होने के बाद उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है.

क्या है मामला?

बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में 26 जनवरी को प्रणव कुंवर चैंपियन ने कई राउंड फायरिंग की थी. इसके साथ ही उनके कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की थी. जिसके बाद से ही चैंपियन सलाखों के पीछे हैं. हालांकि उमेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी

ADVERTISEMENTS