Panchayat Chunav में मिली हार!, चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
panchayat-chunav

Chamoli District Congress Committee President Resigned: चमोली में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुक़ेश नेगी(Mukesh Negi) ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को भेजा है। Panchayat Chunav में मिली हार की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

ADVERTISEMENTS

चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुक़ेश नेगी ने दिया इस्तीफ़ा Chamoli District Congress Committee President Resigned

करन माहरा को लिखे पत्र में मुक़ेश नेगी ने लिखा कि “आज सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के पर्याप्त संख्याबल के बावजूद जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकांश ब्लाक प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करने में कांग्रेस असफल रही। सफलता एवं असफलता का संपूर्ण दायित्व जिलाध्यक्ष पर होता है जिसको निभाने में मैं असफल रहा।

चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुक़ेश नेगी ने दिया इस्तीफ़ा

पंचायत चुनाव में हार को बताया वजह

आगे उन्होंने लिखा, “किसी भी पदाधिकारी एवं निर्वाचित सदस्यों पर कोई दोषारोपण न करते हुए सारा आरोप में स्वयं वहन करते हुए नैतिकता के आधार पर जिलाध्यक्ष पद से स्वेच्छा से त्यागपत्र देता हूं। पार्टी का निष्ठावान सिपाही बन कर सदैव पार्टी हित में कार्य करता रहूंगा। कृपया पार्टी हित में मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा कीजियेगा।

ADVERTISEMENTS