Chamoli Avalanche update : लापता हुए तीन श्रमिकों के शव बरामद, अब तक सात की मौत, एक की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
chamoli-avalanche-update-uttarakhand-news

Chamoli Avalanche update में अब तक लापता हुए एक और श्रमिक का शव बरामद हो गया है। ऐसे में अब तक तीन श्रमिकों के शव बरामद हो गए है। जिससे मरने वाले श्रमिकों की संख्या अब सात हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले(Chamoli ) के माणा क्षेत्र में हुए भीषण हिमस्खलन के तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। 

ADVERTISEMENTS

एक और श्रमिक का शव बरामद Chamoli Avalanche update

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार कि बर्फ में दबे एक और श्रमिक के शव को सेना द्वारा बरामद किया जा चुका है। शव को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अभी भी एक और श्रमिक की तलाश जारी है।

दो और के शव हुए थे बरामद

बता दें कि इससे पहले सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए । पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बरामद शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है।

चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche)

बता दें कि चमोली में भारी बारिश के चलते माणा गांव के पास हिमस्खलन (Chamoli Avalanche) हो गया। जिसके चलते वहां निर्माण कार्य कर रहे 54 मजदूर फंस गए थे। अब तक के अपडेट में रेस्क्यू टीम ने 53 लोगों श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया है। जिसमें से 46 लोग जिंदा हैं।

तो वहीं अब श्रमिकों के मौत का आंकड़ा सात हो गया है। जबकि एक श्रमिक की अभी भी तलाश जारी है। रेस्क्यू में सेना के चार हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के करीब 200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं

ADVERTISEMENTS