कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे (सौतेले) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी की ओर से भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बेटे धर्मेंद्र राठौर उर्फ रिंकू समेत चार नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसमें धमकी देने, बलवे की कोशिश और शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करने का आरोप लगाया गया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बेटे पर इससे पहले भी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

ADVERTISEMENTS


पप्पू गिरधारी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। उनके बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में भाजयुमो के मीडिया प्रभारी सूरज राठौर का आरोप है कि मतदान के दिन 11 मई को वह पंडित दीनानाथ इंटर कॉलेज के सामने पार्क में अकेले बैठे थे। तभी पप्पू गिरधारी का बेटा धर्मेंद्र राठौर उर्फ रिंकू अपने साथी अनिल, समर सिंह, रिंकू और 5-6 अज्ञात लोगों के साथ उनके पास पहुंचा। उसने गालीगलौज करते हुए उनसे वहां से चले जाने को कहा। उन्होंने कारण पूछा तो धर्मेंद्र समेत सभी आरोपी उन पर हमलावर हो गए।
साथ ही आरोप है कि धर्मेंद्र राठौर ने उन्हें बरेली छोड़कर भाग जाने और जान से मार देने की धमकी दी। विवाद बढ़ते देख वहां मौजूद लोगाें ने किसी तरह आरोपियों को रोका।

किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। इस घटना के बाद भी उन्हें लगातार डराया और धमकाया जाता रहा। उनकी छवि भी धूमिल की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर सूरज राठौर ने यह भी कहा था कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई दुर्घटना हो तो इसका जिम्मेदार धर्मेंद्र राठौर और उसके गुर्गों को माना जाए। पुलिस ने सूरज की तहरीर पर मंगलवार को सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS