नैनीताल- सड़क पर बोतल फेंकने से बवाल, कार सवारों ने युवक को पीटा,फिर…….

ख़बर शेयर करें

, नैनीताल। कार चालक को राह चलते युवक ने सड़क पर पानी की खाली बोतल फेंकने को लेकर टोका, तो कार सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल चार्टन लाज निवासी हितेश बिष्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वह चीना बाबा चौराहे से पैदल बाजार की ओर जा रहा था।


रायल होटल के समीप एक कार सवार ने कार के भीतर से पानी की बोतल बाहर फेंक दी, जो उसे लगते-लगते बची। जब उसने इस पर विरोध जताया, तो कार से तीन चार युवक बाहर उतरे व उसकी पिटाई कर दी। उसके दोस्त ने मौके पर पहुंचे किसी तरह उसकी जान बचाई।

एसएसआइ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad