जीरो हो गई कंपनी तो दुबई भाग गए Byju’s के फाउंडर रवींद्रन? जानें कैसे अर्श से फर्श पर आ गया एडटेक प्लेटफॉर्म

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें




काफी समय से एडटेक प्लेटफॉर्म Byju’s खबरों में बना हुआ है। हाल ही में इसी से जुड़ी एक खबर सामने आई। जिसमें कहा जा रहा है की Byju’s के फाउंडर और सीईओ रवींद्रन बायजू कंपनी की नेटवर्थ जीरो यानी शून्य होने के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। IPL टूर्नामेंट को स्पॉन्सर करने से लेकर शाहरूख खान और लियो मैसी को जैसे ग्लोबल स्टार्स को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाली कंपनी आज कर्ज में डूबी हुई है।


Byju’s के फाउंडर इस वजह से है दुबई
हालांकि रवींद्रन ने बताया की वो दुबई भागकर नहीं आए हैं। जल्द ही वो देश लैंटेंगे। हाल ही में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवींद्रन ने कहा कि, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग सोचते हैं कि मैं दुबई भाग गया क्योंकि मुझे जाना था। मैं अपने पिता के इलाज के लिए एक साल के लिए दुबई आया था। जिसके कारण हम लगातार यहीं रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं, मैं भागा नहीं हूं, मैं भारत आऊंगा।” कंपनी के कर्ज में डूबने की वजह से ये अफवाहें उड़ रही है। एक समय पर Byju’s काफी ग्रो कर रहा था। लेकिन ऐसा हुआ क्या की 22 अरब डॉलर की वैल्युएशन वाली कंपनी अर्श से फर्श पर आ गई। चलिए जानते हैं।

2011 में Byju’s की हुई शुरुआत
केरल के कन्नूर जिले में अझीकोड नाम के एक छोटे से गांव में रविंद्रन बायजू का जन्म हुआ। जब भारत में स्टार्टअप जैसे शब्द से कोई रुबरु ही नहीं था तब रविंद्रन ने Byju’s नाम का एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म खड़ा कर दिया था। इस ऐप के जरिए ऑनलाइन एजुकेशन कंटेंट मुहैया कराया जाता है। जिसमें कुछ फ्री तो कुछ पेड़ कंटेंट होते हैं। साल 2011 में Byju’s स्टेबलिश हुआ और देखते ही देखते 2015 तक भारत की एक बड़ी कंपनी बन गया।

कंपनी ने नामी चेहरों को बनाया ब्रांड एंबेसडर
साल 2017 में शाहरूख खान को कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। जिसके बाद साल 2019 में कंपनी इंडियन क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर किया। इस दौरान कंपनी की कमाई 2511 करोड़ रुपये की थी। 2020 तक Byju’s के 6.4 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे। 2021 में बायजूज़ ने आकाश एजुकेशन सर्विसेस को 7300 करोड़ में खरीद लिया। 2022 में कंपनी ने लियोनेल मेसी को अपना नया ब्रांड एंबेसेडर बनाया।

Byju’s के फाउंडर बने भारत के युवा अरबपति

बायजूस जब तरक्की की राह पर था, तब इसके फाउंडर बायजू रविंद्रन भी चमकता सितारा थे। साल 2020 में Forbes India’s Richest People लिस्ट में रविंद्रन भारत के सबसे युवा अरबपति थे। उनकी संपत्ति 3.05 अरब डॉलर आंकी गई थी।
कंपनी को आगे बड़ाने के लिए रविंद्रन ने ढेर साला लोन ले लिया और यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

3 साल के अंदर शून्य हो गई कंपनी
Byju’s के मालिक रवींद्रन ने कहा कि अमेरिकी कर्जदाताओं की तरफ से 1.2 अरब डॉलर का टर्म लोन खतरनाक साबित हुआ। इसका इस्तेमाल कंपनी की ग्रोथ पर ही खर्च किया गया। लेकिन जब BCCI से डील के बाद अमेरिकी कर्जदाताओं से विवाद बढ़ गया और उन्होंने लोन और ब्याज चुकाने का आदेश दे दिया> जिसके बाद ही निवेशकों ने भी कंपनी एक के बाद एक करके छोड़ दी> इसके बाद कंपनी की हालत खराब होती चली गई और 22 अरब डॉलर की कंपनी 3 साल के अंदर शून्य हो गई।

दुबई में है रविंद्रन
बता दें की इसके बाद बीसीसीआई ने अपने 158.9 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया और दिवालिया कार्यवाही शुरु हो गई। एड टेक फर्म ने पूरे बकाये का भुगदान कर दिया। हालांकि अमेरिकी ऋणदाताओं ने दिवालिया कार्यवाही को रद्द करने की चुनौती देते हुए उनके खिलाफ 1.35 बिलियन डॉलर का दावा किया है। तब से रवींद्रन दुबई में हैं। इसकी वजह से बाजार रविंद्रन के भारत छोड़ने की अफ्वाहों से गर्म है। तभी से कहा जा रहा है कि उन्होंने लेनदारों और नियामक अधिकारियों से बचने के लिए भारत छोड़ दिया है