किसके जीतने से भारत पहुंचेगा सेमीफाइनल में?, SA vs WI के बीच मुकाबला आज, जानें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

t20-world-cup-2026-team-india semifinal scenario

SA vs WI: अब वो घड़ी आ चुकी है जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह बनाने की तस्वीर साफ हो जाएगी। सभी की नजरें आज दोपहर को हो रहे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडिज के बीच महामुकाबले पर होंगी। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में पावरफुल नजर आ रही है। दोनों ने सुपर-8 में बड़ी जीत के साथ एंट्री ली। आज इस मैच में बाद भारत की सेमीफाइनल के लिए गुत्थी दोपहर तक सुलझ जाएगी। चलिए इस आर्टिकल में समझते है कि भारत को किस टीम की जीत से फायदा होगा।

किसके जीतने से भारत पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

दरअसल टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े मार्जिन से टीम इंडिया को हराया था। जिससे भारत का -3.800 रन रेट चला गया। सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए ना सिर्फ टीम इंडिया को अपने बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। बल्कि दोनों वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना होगा। ताकि भारत का नेट रन रेट सही हो सके।

SA vs WI के बीच विंडीज की हार की दुआ

इसके अलावा टीम इंडिया के लिए आज दोपहर को होने वाले मुकाबले में भी नजर बनानी होगी। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया था जिससे उसका नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया जो कि भारत के लिए मुसिबत बन गई। विंडीज का रन रेट गिरना ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान करेगा।

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच भी मुकाबला

आज यानी 26 फरवरी शाम 7 बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच भी मुकाबला होना है। ऐसे में भारतीय टीम दोपहर तीन बजे होने वाले SA vs WI मुकाबले में दुआ करेगी कि साउथ अफ्रीका जीत जाए। अगर ऐसा होता है तो ना सिर्फ विंडीज को प्वाइंट नहीं मिलेगा बल्कि उसका रन रेट भी गिरेगा।

जिसके बाद अगर भारतीय टीम अपने आखिरी मुकाबले में वेस्ट इंडिज को हरा देती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।हालांकि कैरेबियाई टीम बेहतरीन फॉर्म में है। ऐसे में साउथ अफ्रीका को विंडिज को मात देना आसान नहीं होगा।

भारत को रन रेट करना होगा पॉजीटिव

भारत को अपना रन रेट पॉजीटिव करना है। जिसके लिए जरूरी होगा कि टीम ना सिर्फ जिम्बाब्वे को हराए बल्कि कम से कम 77 रनों के बड़े मार्जिन से जीत हासिल करें। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने पर मामला थोड़ा गड़बड़ा सकता है। लक्ष्य का पीछा करने पर उसे कम ओवर में जीत हासिल करनी होगी

ADVERTISEMENTS