बिल्डर साहनी आत्महत्या मामला: 18 महीने बाद पुलिस ने बंद किया केस, फाइनल रिपोर्ट दाखिल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
18 महीने बाद पुलिस ने बंद किया साहनी आत्महत्या केस

देहरादून में रियल स्टेट के चर्चित बिल्डर सतेंद्र उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब 18 महीने की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में लगा दी है। इसके साथ ही मामला अब बंद हो गया है।

ADVERTISEMENTS

18 महीने बाद पुलिस ने बंद किया साहनी आत्महत्या केस

बता दें यह केस तब सुर्खियों में आया था जब 24 जून 2024 को बिल्डर सतेंद्र साहनी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित अपनी बेटी के पेसिफिक गोल्ड स्टेट के फ्लैट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने रियल स्टेट कारोबारी गुप्ता बंधु अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता पर उन्हें आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की फाइनल रिपोर्ट

सुसाइड नोट और बिल्डर के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। अब 18 महीने की जांच के बाद पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है और मामला बंद कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

ADVERTISEMENTS