आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, खेत में कर रहे थे धान की रोपाई, परिजनों में मचा कोहराम
ADVERTISEMENTS
खटीमा से दुखद खबर सामने आ रही है। सीमांत खटीमा तहसील क्षेत्र के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधम सिंह नगर के खटीमा के सैजना गांव में धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुमित सिंह (19) और सुहावनी (22) मूर्छित हो गए।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आनन फानन में उनके परिजन दोनों को मूर्छित अवस्था में अस्पताल लेलार पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा