उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 74 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, IMD ने जारी की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarakhand weather alert


Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के बाद आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

74 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा

बता दें बीते 24 घंटे के भीतर 74 साल बाद फिर सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस मानसून सीजन में 24 घंटे में तीसरी बार 175 एमएम बारिश हो चुकी है। हरिपुर में 177 MM बारिश हुई। इससे पहले, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड 1951 में दर्ज हुआ था। तब 332.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि कालसी में एक घंटे में 72, कोटी में 39.5 और जखोली में 45.5 MM बारिश हुई।

ADVERTISEMENTS