7 फेरों की कस्में सिर्फ 3 महीने में तोड़ीं, दिन में बॉयफ्रेंड तो रात को पति संग गुजारती थी रात; फिर बंद कमरे में हुआ ‘हादसा’

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Meerut Crime: आरोप है कि 6 महीने पहले विशाल से लव मैरिज करने वाली पत्नी सेजल किसी और से प्यार करने लगी. वह मेरठ से नोएडा आ गई. दोनों की शादी में 3 महीने के भीतर तीसरे की एंट्री हो गई.

Meerut Crime: 7 फेरों की कस्में सिर्फ 3 महीने में तोड़ीं, दिन में बॉयफ्रेंड तो रात को पति संग गुजारती थी रात; फिर बंद कमरे में हुआ 'हादसा'
Meerut Crime: 7 फेरों की कस्में सिर्फ 3 महीने में तोड़ीं, दिन में बॉयफ्रेंड तो रात को पति संग गुजारती थी रात; फिर बंद कमरे में हुआ ‘हादसा’

Meerut Crime: मुस्कान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पत्नी की ज्यादती से परेशान पति की ‘मौत’ का मामला सामने आया है. ताजा मामले में पत्नी ने सीधे-सीधे पति की हत्या तो नहीं की, लेकिन पति की आत्महत्या का कारण जरूर बनी. 6 महीने पहले लव मैरिज करने वाले मेरठ में मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव (MR) ने अपनी जान दे दी. वहीं, जान गंवाने वाले युवक का कहना है कि उनकी बहू का दूसरे लड़के से अफेयर और वह अक्सर उसके साथ रहती थी. उनकी बहू मना करने पर भी नहीं मानी. ऐसे में उनके बेटे तंग आकर जान दे दी. इस मामले में नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि मामले में जांच की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

दरवाजा बंद कर दी जान

मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी से तंग आकर  मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विशाल ने सुसाइड कर लिया. उसकी मां बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला तो वह डर गई. मां के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और  दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो विशाल पंखे पर झूल रहा था. स्थानीय लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और घरवालों संग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विशान को मृत घोषित कर दिया. उधर, विशाल की मां का कहना है कि  बहू सेजल बेटे की मौत की जिम्मेदार है. उन्होंने बहू सेजल पर विशाल को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने खुलासा किया कि बहू का दूसरे से लड़के से अफेयर है मना करने पर वह बेटे से लड़ती थी. तंग आकर बेटे विशाल ने फांसी लगाकर जान दे दी.

सिर्फ 6 महीने के प्यार में कर ली शादी

पूरा मामला फूल बाग कॉलोनी की गली नंबर-7 का है. यहां पर खलेंद्र अपने बेटे विशाल और पत्नी नीतू के साथ रहते हैं. मां का कहना है कि विशाल की एक साल पहले बुढ़ाना गेट की रहने वाली सेजल से लोकप्रिय हॉस्पिटल में मुलाकात हुई थी. दोनों को प्यार हो गया और  6 महीने पहले विशाल ने 6 फरवरी, 2026 को सेजल से लव मैरिज कर ली.  शादी के समय विशाल एमआर का काम करते थे और सेजल रियल एस्टेट कंपनी से जुड़ी थी. शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बहू सेजल का कुछ समय पहले एक लड़के से अफेयर हो गया. 

नोएडा में कर रही थी नौकरी

विशाल के पिता खलेंद्र का कहना है कि जून महीने में  सेजल नौकरी के सिलसिले में नोएडा चली गई थी. इसके बाद विशाल चला गया. इस बीच दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. आरोप है कि सेजल का किसी अन्य लड़के से अफेयर था. लड़ाई के बीच सेजल करीब ढाई महीने से अपने मायके में रह रही थी.वहीं,  विशाल अपनी मां से कहता था कि सेजल जरूर वापस घर आएगी। करीब डेढ़ महीने पहले कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बनी.

भरत से था बहू का अवैध संबंध

उधर, विशाल की मां का कहना है कि उनकी बहू सेजल मोबाइल फोन पर बेटे के पीछे किसी से बात करती थी. उसका किसी भरत कुमार से अफेयर चल रहा था.  इसके चलते बहू सेजल मेरे बेटे को रोज टॉर्चर करती थी. बेटे के कमरे में एक डायरी मिली है. इसके विशाल ने अपना दर्द बयां किया है. 

ADVERTISEMENTS